बिहार। गया के बाराराचट्टी के धनगाई गांव के सामुदायिक भवन को माओवादियों ने डायनामाईट लगाकर उड़ा दिया है। उस भवन में थाना खोलने की तैयारी चल रही थी।
बतातें है कि रविवार की आधी रात करीब 30 नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सुबह तक उस भवन से धुआं निकल रहा था। गांव वालों की माने तो कुछ दिन पहले भी इसी गांव में नक्सलियों ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था। इस भवन में थाना खोलने की तयारी चल रही थी। सम्भवतः नक्सलियों को इसकी जानकारी मिल गयी थी। झारखण्ड की सीमा पर बसे इस गांव की बाराचट्टी प्रखण्ड मुख्यालय से करीब 19 किलोमीटर दूरी है। इसी का फायदा उठाकर नक्सली ऐसी घटना को अंजाम देते हैं।
श्रेणी: Gaya
-
गया के एक भवन को नक्सलियों ने डायनामाइट से उड़ाया
-
डायान का आरोप लगा कर महिला का सिर मुंडाया
अंधविश्वासी लोगो ने बृद्धा की कर दी पिटाई
गया। बिहार का ग्रामीण समाज आज भी डायन प्रथा से उबर नही पाया है। अंधविश्वासी लोगों ने डायन के आरोप में एक महिला की न सिर्फ बाल मुंडन कर उसकी पिटायी कर दी, बल्कि उस पर केरोसिन छिड़ककर जलाने का भी प्रयास किया गया। घटना गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के बक्सु बिगहा गांव की है। पीड़िता की उम्र 50 वर्ष है। टाउन डीएसपी ने पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
-
प्रत्याशी के भैसुर का अपहरण
गया। निकाय चुनाव के दौरान गया के वार्ड नंबर 46 से चुनाव लड़ रही रिंकी देवी के भैसुर अनिल यादव का अपहरण हो गया है। इसके बाद गुस्साए लोगो ने वोट का बहिष्कार कर दिया। पुलिस इस मामले में चार लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
-
गया में हत्या के बाद 10 वाहनो में लगाई आग
गया। गया के डुमरिया थाना अंतर्गत मांडर गांव के पास देर रात पिपरा स्टेट के मालिक मैन सिंह के इकलौते पुत्र विकास सिंह की हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद गांव के पास यज्ञस्थल के पास खड़ी आठ बाइक, एक ट्रैक्टर व एक जीप में आक्रोशित लोगो ने आग लगा दी। बताया जाता है कि विकास सिंह के रायफल से चली गोली देवचंदडीह निवासी महावीर प्रसाद की पोती गुड़िया के पैर में लग गई। गोली लगने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और गुस्साये लोगो ने घटना को अंजाम दे दिया।
-
गया में विस्फोट समाग्री के साथ नक्सली गिरफ्तार
गया। पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा घटना टल गया है। पुलिस ने बाराचट्टी थाना क्षेत्र के महुगाइन गांव से हार्डकोर नक्सली सत्येन्द्र दास उर्फ विधायक को वस्फिोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया। वह औरंगाबाद जिले का रहने वाला है। पकड़े गये नक्सली के पास से पुलिस को 15 किलो का इन्प्रवाईजड एक्सप्लोसिव डिवाइस, दो टिफिन बम, आठ डेटोनेटर व तार बरामद हुआ है।
-
बाहुबली विधायक अनंत सिंह को जमानत मिली
गया। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गया कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गई है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के खिलाफ अपशब्द और जाति सूचक शब्द कहने के मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को गया कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी हुआ था।
-
गया के जंगल में मिला केन बम
एसएसबी ने नक्सलियों के खतरनाक मंसूबो को किया बेनकाब
गया। एसएसबी जवानो ने नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपा कर रखी केन बम को समय रहते बरामद करके बड़ा खतरा को टाल दिया है। यह बम बराचट्टी के सोनी गांव से थोड़ी दूर एक घने जंगल में छिपा कर रखी गयी थी। केन बम का वजन करीब 10 किलो बताया जा रहा है। एसएसअी के जवानो ने सर्च ऑपरेशन के दौरान यह कामयाबी हासिल की है।
-
सत्तारुढ़ राजद विधायक पर लूटेरो ने की फायरिंग
सुरक्षा गार्ड के जवाबी फायरिंग से भागे अपराधी
गोली लगने से विधायक के गाड़ी का शीशा टूटा, शादी समारोह से लौटते वक्त देर रात की घटना
गया। सुशासन की सरकार में सत्ता के बड़े भागीदार राजद के विधायक पर सड़क लूटेरो ने फायरिंग कर
के जता दिया है कि उन्हें किसी का डर नही है। घटना बिहार के गया जिला अन्तर्गत बेलागंज थाना क्षेत्र की है। अपराधी श्रीपुर गांव के एक सुनसान बगीचा के पास देर रात दो बाइक सवार से लूटपाट कर रहे थे। तभी एक शादी समारोह से लौट रहे बेलागंज विधायक सुरेन्द्र प्रसाद यादव की गाड़ी वहां पहुंच गई। बेखौफ अपराधियों ने विधायक की गाड़ी को जबरन रोकना चाहा। किंतु, चालक ने तेजी दिखते हुए विधायक की गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। विधायक के गाड़ी को भागते देख अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में विधायक के अंगरक्षकों ने भी गोली चलायी। घटना में विधायक व उनके साथ चल रहे लोग बालबाल बच गये है। किंतु, अपराधियों की गोली से विधायक के गाड़ी के पिछले गेट का शीशा चकनाचूर हो गया है। हालांकि, विधायक ने इस बाबत थाना को लिखित सूचना नही दी है। बावजूद इसके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-
गया में गोली मार कर रुपये लूटे
गया। बिहार में बैखौफ होते अपराधी अब दिन के उजाले में सरेआम घटना को अंजाम देने लगे हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने गया में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया और उसके पास से साढ़े चार लाख रुपये लूट कर आराम से चले गये। घटना आज सुबह साढ़े दस बजे की है। श्री ट्रेडिंग एजेंसी के दो कर्मचारी बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी गोदाम शाखा में साढ़े चार लाख रुपये जमा करने पैदल ही निकले थे। ऑफिस से बैंक की दूरी आधा किलोमीटर है। घायल कर्मचारी विक्की को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कोतवाली थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गया के लोगों में दहशत है।
-
गया में आग, लाखों का नुकसान
गया। शहर के टेकारी रोड में बाटा मोड़ के पास शार्ट सिर्कट से भड़की आग से लाखो रुपये का नुकासन हो गया है। यह आग एक कपड़े की दुकान में लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
-
दंपत्ति ने अपने ही बेटी का गला रेता
प्रेम करने की मिली सजा
गया। गया के अतरी थाना के चहल मुंडेरा गांव में प्रेम करना युवती को मंहगा पड़ा। लालन पालन करने वाले माता पिता ने ही अपनी पुत्री का गला रेत कर हत्या कर दी। दरअसल, 16 वर्षीय ममता कुमारी का गुनाह इतना था कि उसने माता पिता के मर्जी जाने बगैर गांव के ही 15 वर्षीय प्रवीण कुमार से प्रेम कर बैठी। युवती के पिता तपेश्वर यादव को यह इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने अपनी ही लाडली को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नही बल्कि, साक्ष्य को नष्ट करने हेतु परिजनो ने शव को जलाने का भी प्रयास किया। किंतु, इस बीच पुलिस को भनक लग गई और पुलिस के पहुंचते ही सभी परिजन भाग खड़े हुये। पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।
-
उपद्रवियों ने काटे जम कर बवाल बेबस दिखी पुलिस
बोधगया
बिहार का बोधगया पुलिस और पब्लिक के बीच संघर्ष का गवाह बन गया। शनिवार को करीब पांच घंटे तक पुलिस के अधिकारी उपद्रवियों के आगे बेबस बनी रही। इस दौरान उपद्रवियों ने कई पुलिस अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उपद्रवियों ने राह चलते महिला यात्रियों से भी दुर्व्यवहार किया गया और इस सब के बीच पुलिस तमाशबीन बनी रही।
हुआ ये कि बोधगया के सर्वोदयपुरी की 17 वर्षीया एक किशोरी से मारपीट व दुष्कर्म की घटना के बिरोध में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी दुमुहान में धरना कर रहे थे। इसी बीच करीब 250 युवाओं का एक जत्था धरनास्थल के करीब आया और उपद्रव मचाने लगा।
उपद्रवियों ने सबसे पहले बोधगया ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय कुमार की पिटायी कर दी। इसके बाद पुलिस वाले भागने लगे। पुलिस को पीछे हटते देख उपद्रवी बेकाबू होने लगे। इसके बाद इनका तांडव वाहनों पर शुरू हुआ। कई वाहनों में आग लगा दी। करीब पांच घंटे के चली इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी सतीश कुमार की पहल पर मामला शांत हुआ।