श्रेणी: Patna

  • महामहिम ने किया स्वतंत्रता सैनानियों को सम्मानित

    महामहिम ने किया स्वतंत्रता सैनानियों को सम्मानित

    बिहार के चंपारण सत्याग्रह के 100 साल पूरे होने पर बिहार सरकार के द्वारा पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश भर से आये स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया है। सम्मानित होने वालों में बिहार के 606 सहित अन्य राज्यों से आये कुल  1108 स्वतंत्रता सैनानी शामिल है। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पहुंचे महामहिम का पुरजोर स्वागत किया। इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अतिरिक्त कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यपाल रामनाथ कोविंद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी, सीपीआई के प्रदेश सचिव सत्यनारायण सिंह और अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एसोसिएशन के सचिव सत्यानंद याजी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद है। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल को चंपारण सत्याग्रह की यादों को ताजा करने के लिए वृत्त-चित्र दिखायें गयें है। इससे पहले बिहार सरकार के निर्देश पर पटना पहुंचते ही, जंक्शन पर ही स्वतंत्रता सेनानियों को अधिकारियों ने फूल भेंट कर स्वागत किया और उन्हें पुरे सम्मान के साथ उनके लिय निर्धारित होटल तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें प्रशासन के द्वारा सम्मान समारोह स्थल पर ले जाया गया।

  • पटना में सेक्स रैकेट का हुआ खुलाशा

    आपत्तिजनक हालत में दो युवती व 4 युवक गिरफ्तार

    बिहार की राजधानी पटना में सैक्स रैकेट का खुलाशा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट की संचालिका अपार्टमेंट में बाहर से लड़कियों को बुला कर उनसे धंधा कराती थी और बदले में ग्राहकों से मोटी रकम वसूलती थी।

  • शराबबंदी से उत्साहित मुख्यमंत्री कर सकतें हैं दहेजबंदी का ऐलान

    शराबबंदी से उत्साहित मुख्यमंत्री कर सकतें हैं दहेजबंदी का ऐलान

    पटना। बिहार में शराबबंदी को मिल रही व्यापक समर्थन से उत्साहित होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी दहेजबंदी का ऐलान कर सकतें हैं। स्वयं सीएम ने कहा कि नशामुक्ति के साथ-साथ राज्य में दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ भी अभियान चलना चाहिए। कहा कि शराब के बाद अब दहेज प्रथा की बुराइयों को भी समाज से दूर भगाना है। गांधी के विचार पर आयोजित राष्ट्रीय विमर्श में बोलते हुए सीएम ने कहा कि महिलाओं ने दहेज प्रथा और बाल विवाह मामले पर भी कड़ी कार्रवाई का सुझाव दिया है। इसे भी अभियान के रूप में चलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में रह कर भी कुछ लोग तिकड़म कर रहे हैं। यह दुखद है।

  • सांसद को हथकड़ी लगाने वाले पुलिसकर्मी निलंबित

    पटना। सांसद पप्पू यादव को हथकड़ी लगाना पुलिस के अधिकारी को मंहगा पड़ गया। सांसद पप्पू यादव की पत्नी सांसद रंजीता रंजन ने लोकसभा में इस मुद्दा को उठाया था। संसद में आवाज उठने के बाद बिहार पुलिस महकमे में खलबली मची हुई थी। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने 11 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें एक दारोगा, एक एएसआई और 9 सिपाही शामिल हैं। सांसद ने इन लोगो पर आरोप लगाया था कि इन सभी पुलिस वालों ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से सांसद को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश किया।

  • बिहार की राजधानी पटना के चालक की हत्या

    पटना।  पटना सिटी से मैजिक गाड़ी लेकर मोतिहारी जा रहे चालक की हत्या कर शव को वैशाली के बेलसर में फेंक दिया। मृतक मनोज कुमार माली पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गुड़ मंडी मोहल्ले का रहने वाला था। चालक का दोनों हाथ गमछा से बंधा था तथा गले में फीता लगा हुआ था।

  • मोदी के रथ को रोकना है तो बनाने होंगे महागठबंधन

    पटना।  जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जोर देकर कहा कि यदि पीएम मोदी के रथ को रोकना है तो देश में विपक्षियों को एकजुट होना पड़ेगा। कहा कि देश स्तर पर बिहार की तर्ज पर महागठबंधन बनता है, तो वह महासफल होगा। जनहित और राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। आपसी मतभेदो को भूलना होगा। पटना के मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारो से यह बात कही है।