बिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से राज्य में बाल-विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त राज्यव्यापी महाअभियान का आगाज कर दिया है। गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजधानी पटना स्थित सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के बापू सभागार से इसका शंखनाद करने वालें हैं।
इस दौरान बाल-विवाह और दहेज उन्मूलन के लिए जागरूकता रथ और कला जत्था को झंडी दिखा कर रवाना किया जायेगा। यह रथ पूरे राज्य का भ्रमण कर लोगों को जागरुक करेगा। शराबबंदी के बाद समाज सुधार की दिशा में बढ़ाया गया राज्य सरकार का यह बड़ा कदम है।
लोगों को जागरुक करने के लिए गीतों, नारों, छोटी फिल्मों की सीडी के साथ-साथ होर्डिंग-बैनर आदि का इस्तेमाल होगा। बाल-विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ने लगी है। राज्य मुख्यालय के साथ-साथ सभी जिला मुख्यालय में एक साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए कलाकारों का 124 जत्था तैयार किया गया है। ये कलाकार राज्य की हर पंचायत में जाएंगे और गीतों-नाटकों के माध्यम से लोगों को बाल-विवाह और दहेज के खिलाफ जागरूक करेंगे।
राज्य भर के करीब ढाई करोड़ स्कूली बच्चे बाल-विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने का शपथ लेंगे। इसके साथ-ही-साथ राज्य के सभी सरकारी कायार्लायों, स्वास्थ्य केंद्रों, पुलिस थाने, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य संस्थानों में भी शपथ कार्यक्रम का आयोजन होगा। सभी बाल-विवाह को रोकने और दहेज नहीं लेने-देने की शपथ लेंगे। ताकि राज्य से यह दोनों सामाजिक कुरीतियों का खात्मा किया जा सके।
टैग: Bihar
-
बिहार में बाल-विवाह और दहेज के खिलाफ महाअभियान का हुआ आगाज
-
बिहार से बोधगया का पर्यटन पर्व के लिए हुआ चयन
गया। बिहार से बोधगया का चयान पर्यटन पर्व के लिए किया गया है। केंद्र सरकार ने 05 से 25 अक्टूबर के बीच ‘पर्यटन पर्व’ मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए देश के सभी राज्यों से एक-एक पर्यटन स्थलों का चयन किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में होने वाले आयोजनों के लिए बिहार से बोधगया का चयन होना राज्य के लिए गौरव की बात है। बताया गया है कि 06 अक्टूबर को यहां संस्कृति मंत्रालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। केंद्र सरकार ने आयोजन से संबंधित सूचना राज्य सरकार को भेज दी है।
-
बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने कौकब कादरी
बिहार। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक चौधरी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है और प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकें कौकब कादरी को तत्काल प्रभाव से प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेस के महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने इस खबर की पुष्टि की है।
बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से कांग्रेस में चल रहे घमासान की गाज आखिरकार अशोक चौधरी पर गिर ही गई। बिहार कांग्रेस में बगावत के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी पर तलवार लटक रही थी। -
मैथेमेटिशियन आनंद कुमार पर बनेगा फिल्म
बिहार। पटना के बहुचर्चित मैथेमेटिशियन आनंद कुमार की बायोपिक में एक्टर ऋतिक रोशन आनंद कुमार की रॉल करने को तैयार हो गयें हैं। बतातें चलें कि आनंद सुपर-30 के संस्थापक हैं। विकास बहल के निर्देशन ने बनने वाली फिल्म पटना में रहने वाले शिक्षक के जीवन पर आधारित होगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर 30 प्रतिभाशाली छात्रों को हर साल आईआईटी-जेईई एड्मिशन एग्ज़ाम के लिए तैयारी कराते हैं। आनंद के चरित्र को बेहतर तरीके से समझने के लिए रितिक ने कुछ समय पहले कुमार से मुलाकात भी कर चुकें हैं। इधर, आनंद कुमार अपने उपर बन रहे फिल्म की खबर से खुश है। कुमार ने कहा कि उन्हें अपने जीवन पर बनने वाली फिल्म के लिए प्रसन्नता है और विश्वास है कि यह फिल्म दिल को छूने वाली होगी।
-
विधायक से मांगी 20 लाख की रंगदारी
ढाका के राजद विधायक अपराधियों के निशाने पर
बिहार। बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि यहां विधायकजी भी सुरक्षित नही रहे। खबर मोतिहारी से आई है। ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान को बीती रात अपराधियों ने फोन करके 20 लाख की रंगदारी मांगी है। इससे पहले विगत 12 सितंबर को भी विधायक को फोन करके अपराधियों ने 20 लाख की रंगदारी मांगी थी और नही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। विधायक श्री रहमान ने थाने में इसकी रिपोर्ट की हुई है। बावजूद इसके अभी तक पुलिस ने कोई कारवाई नही की है।
-
दंपति को बीच सड़क पर मारी गोली
राजधानी में बेखौफ हुए अपराधी
बिहार। सुशासन की सरकार में अपराधी कितना बेखौफ हो गया है, राजधानी की सड़के ही इसका गबाह बन गई। पटना सिटी के बाइपास थाना के महारानी कॉलोनी के पास रात साढ़े नौ बजे अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार एक दंपति को गोली मार दी जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी रिंकू देवी गंभीर रूप से घायल हो कर एनएमसीएच में भर्ती है। मृतक की पहचान राजधानी उत्सव हॉल के मालिक अलख निरंजन कुमार के रूप में हो गई है। अलख निरंजन अपनी पत्नी रिंकू देवी के साथ बाइक पर सवार होकर एनएमसीएच से वापस अपने घर लौट रहे थे। महारानी कॉलोनी के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अलख की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
-
बिहार में शीघ्र लागू होगा किसान सम्मान योजना
बिहार। बिहार सरकार ने एक बार फिर से किसानो को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने किसानो के लिए नई पात्रता तय कर दी है। नयी व्यवस्था रबी फसल से लागू होगी। सरकार ने किसान सम्मान को उत्पादन से जोड़ा है। तय लिमिट से अधिक उत्पादन करने वाले किसान ही सम्मान के अधिकारी होंगे।
सरकार ने किसान सम्मान के लिए जो पात्रता तय की है उसके अनुसार प्रति हेक्टेयर 60 क्विंटल धान, 80 क्विंटल मक्का, 40 क्विंटल गेहूं और 250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आलू उत्पादन करने वाले किसान ही आवेदन कर पायेंगे। इसके अलावा 250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मछली और 20 लीटर रोजाना दूध वाली गाय रखने वाले किसान को सम्मानित करने की योजना है।
इस साल तीन हजार किसों को सम्मानित करने की योजना है। विभागीय सूत्रों के अनुसार हर प्रखंड में पांच फसलों के लिए एक-एक किसान सम्मानित किये जायेंगे। राज्य स्तर पर हर जिले से एक-एक किसान और जिला स्तर पर पांच किसान सम्मानित होंगे। राज्य में जब पहली बार एनडीए की सरकार बनी थी तो इस योजना की शुरुआत हुई थी। बाद में इसे बंद कर दिया गया था। -
लेवी के लिए नक्सलियों ने सोलर प्लांट उड़ाया
गया। आमस के सावकला मारवाडीह गांव स्थित 120 एकड़ में लगे सोलर प्लांट को नक्सलियों ने बिस्फोटक लगा कर उड़ा दिया है। दर्जनों हथियारबंद नक्सलियों ने बीती रात घटना को अंजाम दिया है। इस सोलर प्लांट से 25 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था। नक्सली 20 से 25 की संख्या में थे। आते ही उन्होंने 120 एकड़ में फैले सोलर प्लांट के कंट्रोल रूम को अपने कब्जे में लिया। सुरक्षा में लगे कर्मियों से मारपीट भी की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नक्सलियों ने कंट्रोल रूम में आईईडी लगाई और 100 मीटर दूर तार ले जाकर ब्लास्ट करा दिया। नक्सलियों ने चेतावनी में कहा है कि डेढ़ साल से प्लांट चल रहा है और लेवी नहीं दी गई है। हथियारबंद नक्सली काली वर्दी में थे। यहां से कई गांव बिजली से रौशन होते हैं। कर्मियों के मुताबिक इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। सोलर प्लांट की शुरुआत अप्रैल 2016 में हुई थी। -
जमादार ने बार बालाओं के संग लगाए ठुमका
दरभंगा। शराब के नशे में धुत हो कर ऑकेस्ट्रा में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाना बिरौल थाने के जमादार सतीश कुमार को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया में ठुमके का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपित जमादार के खिलाफ बिरौल थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी सत्यवीर सिंह ने जमादार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
बतातें चलें कि आरोपित जमादार की डयूटी वश्विकर्मा पूजा के दौरान शिवनगर घाट में लगी थी। उसने ड्यूटी में लापरवाही बरते हुए डुमरी गांव में बाबा वश्विकर्मा वर्कशॉप में वश्विकर्मा पूजा पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा में शराब के नशे में धुत होकर ठुमके लगाने शुरू कर दिये। इससे वहां विधि-व्यवस्था में बाधा आयी। किसी तरह लोगों ने उसे समझा-बुझाकर बाहर निकाला, तब जाकर मामला शांत हुआ। -
बिहार में बहाल होंगे साइबर सिक्युरिटी ऑफिसर
बिहार। बिहार में तीन करोड़ से अधिक लोग मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं। सरकार ने निजी आवासों के साथ ही सरकारी भवनों में भी मोबाइल टावर लगाने का निर्णय लिया है। साइबर सिक्युरिटी पर काम होगा। बजट में इसके लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। हर जिले में साइबर सिक्युरिटी ऑफिसर बनाए जाएंगे।
-
इजराइल की मदद से बिहार में खुलेगा कृषि अनुसंधान केंद्र
बिहार। बिहार के नालंदा में सब्जी और वैशाली में लीची व आम से संबंधित अनुसंधान केंद्र की स्थापना होगी। इस केन्द्र को इजराइल की मदद से स्थापित किया जायेगा। बिहार में स्थापित होने वाले यह अनुसंधान केंद्र सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनेंगे। इन केंद्रों पर किसानों को नई व उन्नत तकनीक के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इजराइल के राजदूत डेनियल कारमोन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के क्रम में उन्हें यह जानकारी दी है।
इजराइली राजदूत ने बताया कि भारत में कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में इजराइल सहयोग कर रहा है। बिहार में स्थापित होने वाले यह केंद्र तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें किसानों को नई व उन्नत तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इसे सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाया जाएगा।
इजराइली राजदूत ने भविष्य में भी बिहार को कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग करने की इच्छा जताई। सीएम ने इजराइल के इस सहयोग पर आभार प्रकट किया और राजदूत को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव अतीश चंद्रा व मनीष कुमार वर्मा, इजराइली राजदूत के राजनीतिक सलाहकार अदवा विलचिंसकी मौजूद थे। -
घर में घुसकर मासूम से की हैवानियत
अररिया। थाना क्षेत्र के एक टोला में घर में अकेली सोयी ढाई साल की बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। इलाज के दौरान बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
फिलहाल, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार लिया है। बतातें हैं कि बच्ची के पिता होटल में काम करता है और माँ सब्जी बेचने के काम करती है। रात करीब आठ बजे उसकी माँ अपनी बड़ी बच्ची को दिखने के लिए डॉक्टर के पास ले गई थी। पिता होटल पर ही था, इस बीच ढाई साल की छोटी बेटी घर में अकेले सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस के सीतू कुमार महतो ने घर में घुसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। माँ के लौटने पर उसने बच्ची को गंभीर हालत में पाकर लोगों को इसकी सूचना दी और अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। -
कैदी की गोली मारकर हत्या
बाढ़ के दो अधिकारी समेत 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बिहार। पटना के बाढ़ कोर्ट में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। अपराधियों ने एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। पेशी के दौरान घात लगाकर यह हमला किया गया। इसमें दो अन्य कैदी जख्मी हो गए। इस मामले में 2 पुलिस अधिकारियों समेत 25 कॉन्सटेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक अपहरण और हत्या के आरोप में बंद गुडडू सिंह को एडीजे 2 की कोर्ट से बाहर निकलते ही 4 हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस बीच बख्तियारपुर का टुनटुन सिंह जो हत्या के दूसरे मामले में पेशी पर आया था वह भी घायल हो गया। हमला इतना अचानक हुआ की पुलिस संभल नहीं पाई। -
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का शीघ्र होगा ऐलान
बिहार। कांग्रेस पार्टी में टूट की आशंकाओं के बीच पार्टी आलाकमान ने कड़े निर्णय लेने का मन लिया है। जानकार मानते है कि आलाकमान शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी नए नेता के नाम की घोषणा कर सकती है। इस बीच, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधायकों व एमएलसी से मुलाकात कर पार्टी को एकजुट रखने की कोशिश की है।
हालांकि, रणनीतिकार अभी भी मानते हैं कि कुछ विधायक टूट सकते हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि जो विधायक राजद के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे हैं, वह अब या भविष्य में कभी भी पार्टी छोड़ सकते हैं। बिहार में अगले साल राज्यसभा चुनाव के वक्त भी यह हो सकता है। राजद का विरोध करने वाले विधायकों की संख्या करीब आठ मानी जा रही है। -
फारबिसगंज से ट्रैक्टर डीलर का अपहरण
बिहार। फारबिसगंज के दीप्ति मोटर्स और इंडो फोरम ट्रैक्टर के डीलर अजीत चक्रवर्ती उर्फ़ मिथुन का अपहरण कर लिया गया है। पीड़ित के पिता विकास यादव ने पुलिस को बताया कि एक दिन पूर्व घर से दो आदमी मिथुन को बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने थाने में दिये आवेदन में अपहरण की आशंका जताई है। वही, थानाध्यक्ष इसे लापता होने का मामला बता रहा है।
-
मीसा भारती का फार्महाउस कुर्क
दिल्ली में ईडी का शिकंजा
नई दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति मामले में लालू यादव की मुश्किलें थमने का नाम ही नही ले रही हैं। लालू यादव की बेटी मीसा भारती के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। मीसा के दिल्ली के पालम के बिजवासन में मौजूद फार्महाउस को अटैच किया है। मीसा भारती पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों से मिले पैसे से ये फार्महाउस खरीदा है। मीसा भारती के पति पर भी शिकंजा कसा गया है। जबकि उनके सीए को क्लीन चीट मिल गई है।
-
सिक्का को लेकर मुश्किलें बरकरार
बिहार। बात बहुत पुरानी नही है। नोटबंदी से पहले तक बाजार में सिक्कों की खूब डिमांड थी। आलम यह था कि 100 रुपये के नोट देने पर 90 रुपये का सिक्का ही मुहैया कराया जाता था। लेकिन, नोटबंदी के बाद बाजार में सिक्कों की सप्लाइ बढ़ने से इसकी डिमांड काफी घट गयी और अब दुकानदार सिक्का लेने से साफ साफ मना करने लगें हैं।
गांव में दुकानदार सिक्का देखते ही नाक मुह सिकोड़ने लगतें हैं। अक्सर देखने को मिल रहा है कि सिक्का को लेकर ग्राहक और दुकानदारो में तीखी नोंक-झोक होने लगी है। सवाल उठना लाजमी है कि जब सरकार ने सिक्के जारी किए हुयें हैं, तो इसको लेने से मना करने वालों पर कारवाई क्यों नही होती है?
भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करके कहा कि कोई भी सरकारी करेंसी यानी नोट या सिक्का लेने से कोई मना नहीं कर सकता है। आरबीआइ का नियम कहता है कि अगर कोई बैंक में भी सिक्के जमा कराना चाहता है, तो बैंक भी उसे लेने से इनकार नहीं कर सकता है। यदि आप इन सिक्कों को नोट में बदलना चाहते हैं, तो बैंक उसे भी मना नहीं कर सकता हैं। इसमें आप कितने भी रकम के सिक्के बैंक को दे सकते हैं।
ऐसे में बड़ा सवाल ये कि यदि कोई दुकानदार या बैंक सिक्का लेने से मना कर दे तो क्या करना चाहिए? आरबीआइ का कहना है कि बैंक यदि सिक्का नहीं लेते हैं, तो बैंक के कंट्रोलिंग ऑफिसर को इसकी शिकायत करें। अगर यहां आपकी शिकायत नहीं सुनी जाती है, तो आप आरबीआइ के पास इसकी शिकायत कर सकते हैं। दूसरी ओर यदि कोई दुकानदार या आम आदमी सिक्का लेने से मना करता है, तो पुलिस को इसकी लिखित सूचना देनी चाहिए। -
बिहार में दारोगा बहाली शीघ
1,734 पद खाली पड़ें हैं
बिहार। बिहार में दारोगा के 1734 पदों पर बहाली के लिए सरकार ने कमर कस लिया है। इसी प्रकार 17 पद खेल कोटे से भरे जाने हैं। दारोगा बहाली के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य होगा। वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह 35 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए क्वालिफाइंग नंबर 33.5 प्रतिशत रखा गया है।
-
रॉकी यादव ने ही की थी आदित्य की हत्या
गया रोडरेज में कोर्ट ने चार लोगो को दोषी करार दिया
गया। बिहार के चर्चित रोडरेज केस में गया की अदालत ने मुख्य आरोपी रॉकी यादव सहित चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत इन चारों आरोपियों की सजा पर फैसला छह सितंबर को सुनायेगी। मुख्य अभियुक्त रॉकी यादव एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा है। रॉकी के साथ पिता बिंदी यादव व चचेरे भाई टेनी यादव और बॉडीगार्ड को भी दोषी करार दिया गया है।
रॉकी पर आरोप है कि वह 12वीं के छात्र आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने रॉकी की कार को ओवरटेक किया था। घटना पिछले साल 7 मई की है। आदित्य के मां-पिता ने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है। दरअसल, 7 मई 2016 को आदित्य अपने दोस्तों के साथ कार से बोधगया से गया लौट रहा था। सफर में रॉकी यादव से साइड देने को लेकर झगड़ा हुआ और रॉकी ने उसे गोली मार दी। इस मामले ने बिहार की राजनीति को गर्मा दिया था। आदित्य को अस्पताल ले जाते जाते ही उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। -
सुपर 30 के आनंद कुमार बैठेंगे हॉट सीट पर
इस बार केबीसी में बिहार के बड़े सेलिब्रेटी के तौर पर सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार हॉट सीट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बैठेंगे। वे अमिताभ बच्चन के सवालों का जबाव देते दिखेंगे। बतातें चलें कि कौन बनेगा करोड़पति के सीजन नौ में आनंद कुमार का हॉट सीट के लिए चयन हो गया है। कार्यक्रम का प्रसारण 8 सितंबर को होगा। सूत्रों ने बताया कि हॉट सीट पर आनंद कुमार ने सात सवालों का जबाव दिया। इन्होंने 25 लाख रुपये जीते। इस दौरान एक-दो बार आनंद कुमार सवालों का जबाव देने में फंसे। इनका सहयोग इनके एक विद्यार्थी ने दिया। आईआईटी के एक छात्र अनूप कुमार ने एक सवाल का जबाव बताकर इन्हें राशि जिताने में मदद की। बता दें कि शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के चलते आनंद कुमार का चयन हुआ था।