टैग: Dead

  • केरल में बिशप के खिलाफ बयान देने वाले फादर की संदिग्ध मौत

    केरल में बिशप के खिलाफ बयान देने वाले फादर की संदिग्ध मौत

    केरल के चर्चित नन रेप केस के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बयान देने वाले फादर कुरियाकोस कट्टूथारा की मौत हो गई है और पुलिस ने जालंधर से संदिग्ध अवस्था में उनका शव बरामद करके मामले की जांच शुरू कर दी है। फादर कुरियाकोस की उम्र करीब 62 साल थी। बतातें चलें कि फादर कुरियाकोस दसुया के सेंट पॉल्स चर्च में रहते थे और वहीं से उनका शव बरामद किया गया है।

    शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

    हालांकि, पुलिस के द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में उनके शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस को मौका-ए वारदा से ब्लड प्रेशर की गोलियां मिली हैं। वहीं उनके बिस्तर पर उल्टी करने के निशान हैं। मालूम पड़ता है कि मरने से पहले उनको बहुत ज्यादा उल्टियां हुई होंगी। स्मरण रहें कि नन से रेप के आरोपित बिशप हाल ही में जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था।

    जमानत पर है आरोपित बिशप

    बतातें चलें कि नन से रेप के आरोपित बिशप को इसी महीने की 15 अक्टूबर को केरल हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दी गई थी। केरल हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों को निर्धारित किया है। शर्त के मुताबिक पुलिस जांच पूरी होने तक बिशप फ्रैंको मुलक्कल को केरल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके अलावा बिशप मुलक्कल को अपना पासपोर्ट भी अदालत के समक्ष सरेंडर करना पड़ा था। जमानत मिलने के बाद मुलक्कल 17 अक्टूबर को ही जालंधर पहुंचा और उसके जालंधर पहुंचने के पांच दिन बाद ही फादर की संदिग्ध अवस्था में मौत की खबर आई है।

  • दुखद: अमृतसर रेल हादसा, 61 की मौत, 72 घायल

    दुखद: अमृतसर रेल हादसा, 61 की मौत, 72 घायल

    KKN ब्यूरो। पंजाब के अमृतसर के समीप दर्दनाक रेल हादसा हो गया है। दरअसल, रेल पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रही भीड़ को तेज रफ्तार ट्रेन रौंदती हुई निकल गई। इसमें कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई, जबकि 72 से ज्यादा घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मुताबिक मौतों का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

    रावण दहन के दौरान हुआ हादसा

    घटना, शुक्रवार शाम की है। यह दर्दनाक हादसा जोड़ा फाटक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे जो पटरियों के निकट एक मैदान में रावण दहन देख रहे थे। रावण के पुतले में पटाखे फूटने के बाद भीड़ पीछे की तरफ हटी। इसी बीच जालंधर-अमृतसर लोकल ट्रेन आ गई और लोगों को रौंदती हुई गुजर गई।

  • इराक में 39 भारतीय मजूदरो के मौत की हुई पुष्टि

    इराक में 39 भारतीय मजूदरो के मौत की हुई पुष्टि

    इराक। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने मजदूरी करने इराक गये 39 मजदूरो की चार साल पहले ही हत्या कर दी। वार साल बाद मंगलवार को भारत सरकार के द्वारा उन मजदूरो के मारे जाने की पुष्टि कर देने के बाद से यहां राजनीति गरमा गई है।

    बतातें चले कि यह घटना वर्ष 2014 की है। अब मजदूर के परिजनों ने सरकार से सवाल पूछा है कि उन्हें वर्षों तक केन्द्र सरकार की तरफ से अंधेरे में यह रखा गया। सरकार बताती रही कि उनके लोग अभी जिंदा है।
    इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में यह बयान दिया कि उत्तर-पश्चिम मोसूल के पास बदोश गांव से सभी मजदूरो के शव को बरामद किया गया है और डीएनए टेस्ट के जरिए उनकी पहचान कर ली गई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन भारतीयों की कब हत्या की गई है। स्वराज ने बताया कि अस्थियां बची हुई है और उसे खोद कर निकाल लिया गया है। स्पेशल विमान से उसे भारत लाकर उनके सभी संबंधित परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
    बतातें चलें कि 40 भारतीयों मजदूरों के एक ग्रुप जिनमें से ज्यादातर लोग पंजाब के रहनेवाले थे, उन्हें साल 2014 में इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसूल में आईएसआईएस के लोगों ने बंधक बना लिया था। हालांकि, बंधक बने 40 भारतीयों में से गुरदासपुर के रहनेवाले हरजीत महीस बचकर भाग निकला और दावा किया कि बाकी अन्य लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है। लेकिन, सरकार ने उसके दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

  • दुष्कर्म के बाद मकई खेत में फेका युवती का शव

    दुष्कर्म के बाद मकई खेत में फेका युवती का शव

    खगड़िया। युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद दरिंदो ने उसकी हत्या करके शव को मकई के खेत में फेक दिया। घटना बिहार के खगड़िया जिले की बेलदौर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने रविवार की सुबह नग्नावस्था में एक 12 वर्षीया लड़की का शव बरामद किया है। लड़की की मां के मुताबिक, वह शनिवार के अपराह्न तीन बजे के करीब घर से बकरी के घास के लिए गांव के समीप ही एक बगीचा के पास गई थी। बेटी देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। इस क्रम में बौनू सदा के खेत में घास काटने का निशान एवं घास भरा बोरा मिला, लेकिन लड़की नही मिली।

    रविवार सुबह ग्रामीणों ने घास काटने के स्थल के पास मकई खेत में उसकी लाश देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।
    आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म करने के बाद लड़की की हत्या की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़की की हत्या गला दबाकर की गई है। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • जहरीली चाय ने ली दो मासूमों की जान, दस बीमार

    सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाने के रनौनी गांव में जहरीली चाय पीने से जहां दो मासूम बच्चे की जान चली गयी। वही, दस अन्य बीमार हो गये है। बताया जा रहा है कि भोला राम के यहा शादी समारोह चल रहा था। इसी क्रम में रविवार को जहरीली चाय पीने से अचानक दो मासूमों की मौत के बाद कोहराम मच गया। चाय पीने से करीब 10 अन्य पारिवारिक सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। बीमार लोगों में दो महिला, तीन किशोरी और पांच छोटे बच्चे शामिल हैं। मृत मासूमों का नाम 8 वर्षीय शिवानी कुमारी और 12 वर्षीय शिवम कुमा बताए गए हैं।

    शिवानी और शिवम अपनी मां के साथ सोमवार को होने वाली अपने मामा की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शिवम सोनबरसा थाने के विशनपुर और शिवानी सहियारा थाने के कोदरवा गांव की रहने वाली है।
    बीमार दौरान भोला राम ने बताया कि उनके महिला पारिवारिक सदस्यों ने चाय बनाई और सभी बच्चों और अन्य रिश्तेदारों और पारिवारिक सदस्यों को चाय पीने के लिए दी। चाय कुछ लोगों को पीने के दौरान ही कड़वी लगी तो कुछ लोगों ने नहीं पी, लेकिन बच्चों ने इसको पी लिया। वहीं, कुछ महिला सदस्यों ने भी चाय पी ली। चाय पीने के कुछ देर बाद से ही चक्कर आने लगे और उन्हें उल्टी होने लगी। सभी लोग बेहोश होकर यहां-वहां गिरने लगे।
    इसी दौरान दो बच्चों की हालत अधिक बिगड़ जाने से घर पर ही उनकी मौत हो गई। लेकिन, इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टरों ने मृतद घोषित कर दिया। इसके बाद अन्य बेहोश लोगों का इलाज कराया जा रहा है।

  • छात्र ने प्रिंसिपल को मारी गोली

    छात्र ने प्रिंसिपल को मारी गोली

    हरियाणा। हरियाणा के यमुनानगर में विवेकानंद स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं क्लास के एक छात्र ने प्रिंसिपल रीतू छाबड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल की डांट से नाराज छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई है।

    घटना दोपहर की है। आरोपित छात्र अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर प्रिंसिपल रितु छाबड़ा के कमरे में पहुंचा और उन पर पास से तीन गोलियां दाग दीं जो उन्हें छाती और टांग पर लगीं। गम्भीर रूप से घायल प्रिंसिपल को तत्काल पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हमला के बाद छात्र ने फरार होने का प्रयास किया लेकिन उसे स्कूल स्टॉफ और आसपास के लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • बेटी का डेडबॉडी देख मुर्छित हुई मां

    बेटी का डेडबॉडी देख मुर्छित हुई मां

    स्कूल जाने के लिए निकली थी लड़की

    पूजा श्रीवास्तव
    मध्य प्रदेश। भोपाल में अपने स्कूल बस का इंतजार कर रही एक लड़की को कार ने टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोगों ने बच्ची को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की डेडबॉडी देखने के बाद से ही गरिमा की मां कहती रही अब हमारी बच्ची कभी नहीं लौटेगी। एक्सीडेंट के दौरान साथ बैठी एक और स्कूली बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई है और स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

    बतातें चलें कि गरीमा शिव दसानी छठवीं क्लास की स्टूडेंट थी। वह सुबह स्कूल जाने के लिए अपनी एक दोस्त के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक कार ने टक्कर मार दी। बैरागढ़ के कैलाश नगर के मून रेसीडेंसी में रहने वाले बच्ची के पिता अनिल शिवदसानी आकाउंटेंट हैं।
    बेटी की डेडबॉडी देखने के बाद से ही गरिमा की मां मुस्कान पूरी तरह शॉक थी। वह दरवाजे की ओर पलंग पर बैठे देखती रहीं। उन्हें इस हाल में देख फैमिली मेंबर ने बार-बार कहा कि अब हमारी गरिमा कभी नहीं लौटेगी। लेकिन वह यही कहती रही कि अभी तो डेढ़ बजे हैं। चार बजे मेरी गरिमा स्कूल बस से लौटेगी। हादसे से पहले आखिरी बार गरिमा ने मम्मा को ही पुकारा था।

  • मीनापुर में मजदूर की गोली मार कर हत्या

    मीनापुर में मजदूर की गोली मार कर हत्या

    मृतक के जेब से मोबाइल, लड़की की तस्वीर और नथिया मिला

    मीनापुर। सिवाईपट्टी थाना के रघई पुल पर गुरुवार देर शाम घात लगाए बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल की मीनापुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मीनापुर थाना के खरार गांव के 20 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में हुई है। वह मुंबई में मजदूरी करता था और एक रोज पहले ही छुट्टी पर घर आया हुआ था।
    मृतक के पास से मोबाइल, एक लड़की की तस्वीर व नथिया मिला है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। किंतु, इसे प्रेम प्रसंग में हत्या माना जा रहा है। बतातें चलें कि विपिन मुबंइ में रह कर मजदूरी का काम करता था। वह बुधवार को ही मुंबई से घर आया था। मृतक के पिता भज्जू पासवान ने बताया कि दोपहर में वह उनके लिए दवा लाने मुजफ्फरपुर गया था। शाम को शहर से लौट कर पिता को दवा देने के बाद साइकिल से कही निकला था। देर शाम को रघई पुल के समीप उसको गोली मारी दी गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजन को दी। उसे तीन गोली लगी थी। दो गोली बांह पर व एक सीने पर मारी गई थी। गोली लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी विपिन को मीनापुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

    मोबाइल से खुलेगा मौत का राज

    बताया जा रहा है कि विपिन का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जतायी जा रही है कि इसी सिलिसले में उसको फोन करके घर से बुलाकर गोली मार दी गई। मीनापुर अस्पताल में मृतक के पिता ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी है। लेकिन, पुलिस के अधिकारी फिलहाल खुलासा करने से परहेज कर रहें हैं। अस्पताल में मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल की जांच के बाद हत्या के कारणों से पर्दा उठ सकता है। गोली लगने से ठीक पहले वह कान में इयर फोन लगा कर किसी से बात कर रहा था। पुलिस ने अस्पताल से उसके कान में लगे इयर फोन को भी बरामद कर लिया है।

    पहले भी रघई पुल पर चली थी गोली

    मीनापुर का रघई पुल बदमाशों का अड्डा बनता जा रहा है। बीते मंगलवार को इसी पुल पर बदमाशों ने शिक्षक बबलू कुमार को गोली मार कर उनकी बाइक लूट ली थी। बबलू राजेपुर थाना के छितरा गांव का रहने वाला है। रघई पंचायत के मुखिया चन्देश्वर शाह ने बताया कि पुलिस की लापरवाही से रघई पुल लूटपाट का अड्डा बनता जा रहा है।

  • रोहिणी कोर्ट में कैदी की गोली मारकर हत्या

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में सोमवार की सुबह उस समय भगदड़ मच गई जब कोर्ट परिसर में पुलिस कस्टडी में पेशी के दौरान आए एक आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि बीते अप्रैल में भी रोहिणी कोर्ट में पेशी पर आए कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल, गोली चलाने वाले अब्दुल खान को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
    पेशी के दौरान विनोद नाम के कैदी को लाया गया था। पुलिस कैदी को लेकर जा रही रही थी कि सीढ़ियों पर ही एक बदमाश ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगते ही कैदी विनोद की मौके पर मौत हो गई। बदमाश हत्या को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन वकीलों ने हत्यारोपी को पकड़ लिया।
    रोहणी कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है। इसी साल अप्रैल माह में पेशी के दौरान आए एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को ठीक करने की बात कही गई थी लेकिन सोमवार को जिस तरह से बदमाश ने गोली मारकर हत्या को आंजाम दिया है उससे तो यही लगता है कि अभी भी कोर्ट परिसर की सुरक्षा में चूक बरकरार है।

  • आतंकियों ने महिला को मारी गोली

    आतंकियों ने महिला को मारी गोली

    जम्मू-कश्मीर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की पहचान यासमीन के रूप में हुई है और वह खोनमोह की रहनेवाली थी। वहीं घायल महिला की पहचान सीर त्राल निवासी रूबी के रूप में हुई है।

    एक आतंकी ढ़ेर

    इस बीच उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रविवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के अनालवान लंगेट में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उनके खिलाफ अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल जब एक खास इलाके की ओर बढ़ने लगे तब आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

  • अपराधी ने मारी गोली

    कृष्णमाधव सिंह

    मुजफ्फरपुर। पारू थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गाव में बिषहर स्थान के समीप घर के बरामदे में सोये हुए महेश राय को अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी जिसे परिजन इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।गोली सीने में लगी हुई है।घटना करीब 12.30 बजे की है। महेश की हालत नाजुक बनी हुई है।

  • कैदी की गोली मारकर हत्या

    कैदी की गोली मारकर हत्या

    बाढ़ के दो अधिकारी समेत 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    बिहार। पटना के बाढ़ कोर्ट में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। अपराधियों ने एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी। पेशी के दौरान घात लगाकर यह हमला किया गया। इसमें दो अन्य कैदी जख्मी हो गए। इस मामले में 2 पुलिस अधिकारियों समेत 25 कॉन्सटेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है।
    जानकारी के मुताबिक अपहरण और हत्या के आरोप में बंद गुडडू सिंह को एडीजे 2 की कोर्ट से बाहर निकलते ही 4 हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस बीच बख्तियारपुर का टुनटुन सिंह जो हत्या के दूसरे मामले में पेशी पर आया था वह भी घायल हो गया। हमला इतना अचानक हुआ की पुलिस संभल नहीं पाई।