टैग: Madhya Pradesh

  • मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी त्यागपत्र

    मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी त्यागपत्र

    KKN न्यूज ब्यूरो। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुक्रवार को त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी है। इससे पहले उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मध्यप्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को ही कमलनाथ को बहुमत साबित करना था। किंतु, शक्ति परीक्षण से पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह राज्यपाल लालजी टंडन को अपना त्यागपत्र देने जा रहे हैं और कुछ ही देर बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौप दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा सिद्धांतों व मूल्यों का पालन किया है… इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि मैं राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।

  • कमलनाथ सरकार को करना होगा फ्लोर टेस्ट

    कमलनाथ सरकार को करना होगा फ्लोर टेस्ट

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मध्य प्रदेश की राजनीति में आई गरमाहट

    KKN न्यूज लाइव। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के कमलनाथ सरकार को शुक्रवार की शाम पांच बजे तक फ्लोट टेस्ट कराने का आदेश दिया है। इसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में अचानक सरगर्मी तेज हो गई है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अगर बागी विधायक फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा आना चाहते हैं तो कर्नाटक और मध्य प्रदेश के डीजीपी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराए। सुप्रीम कोर्ट ने पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने को भी कहा है।

    राज्यपाल पहले ही दे चुकें हैं सुझाव

    मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने को कहा था। हालांकि, इसके बाद कोरोना वायरस का हवाला देते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर के इस फैसले को पलटते हुए शुक्रवार को 5 बजे तक फ्लोट टेस्ट कराने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया है। कहा कि कमलनाथ की सरकार कल फ्लोर टेस्ट में गिर जाएगी।

  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सीएसडीएस का सर्वे अनुमान

    मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सीएसडीएस का सर्वे अनुमान

    भारत में लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे पांच राज्यों का चुनाव देश के राजनीति का दशा और दिशा तय करने वाला संकेत माना जा रहा है। भाजपा और कॉग्रेस के नेताओं की जबरदस्त जोर आजमाइस भी इसी ओर सेंकेत देता है। एबीपी न्यूज के लिए सीएसडीएस का सर्वे अनुमान बहरहाल राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है।

    दो राज्य में भाजपा और एक में कॉग्रेस की बढ़त

    सीएसडीएस का सर्वे अनुमान को सच मान लिया जाये तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार फिर बन सकती है। जबकि, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि इसका असर अगले लोकसभा चुनाव पर भी होगा। इन्हीं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता का भी पता चलेगा।

    मध्य प्रदेश में पहली पसंद बने शिवराज

    मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान नंबर एक पर बरकरार हैं। सर्वे में 37 प्रतिशत लोग शिवराज को तो 24 प्रतिशत लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बता रहे हैं। जबकि, मात्र 10 फीसदी ने ही कमलनाथ को अपनी पसंद बताया। विधानसभा की कुल 230 सीटों पर 28 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे। सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा बहुमत का आंकड़ा छू सकती है।

    छत्तीसगढ़ : रमन सिंह की लोकप्रिय बरकरार

    छत्तीसगढ़ में सर्वे के मुताबिक राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री रमन सिंह 40 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। हालांकि, 20 प्रतिशत लोगों ने अजीत जोगी को अपनी पसंद बताया। वहीं, 14 प्रतिशत लोगों ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया है। अजीत जोगी का गठबंधन कांग्रेस के लिए बड़ा खतरा बन कर उभरा है। उन्हें 15 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान हैं। इस वजह से भाजपा फिर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, अजीत जोगी के गठबंधन को महज 4 सीटें मिलता हुआ दिख रहा हैं।

    राजस्थान में कांग्रेस की बढ़त

    राजस्थान में हुए सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के लिए खुशखबरी है। सीटों के लिहाज से कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। वोट शेयर में भाजपा और कांग्रेस के बीच 4 प्रतिशत का अंतर बताया गया है। लेकिन, लोकप्रियता के पैमाने पर मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे अभी भी 32 प्रतिशत के साथ नंबर एक पर बनी हुई हैं। उनके बाद कांग्रेस के अशोक गहलोत 26 प्रतिशत, तो कांग्रेस के ही सचिन पायलट 14 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं।

  • आनंदीबेन मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनीं

    आनंदीबेन मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनीं

    भोपाल। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश की राज्यपाल बन गयी। राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता ने पटेल को सुबह दस बजे शपथ दिलायी। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री जयंत मलैया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, राज्य मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य, सत्तारूढ दल भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेता, न्यायिक जगत की हस्तियां और राज्य तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।